rediff ILAND
Welcome Guest, | Create your own iLand| Sign In  | New User? Get Started
BLOGS
iLand
Blogs
Friends/Contributors
Guestbook  
 
sangeeta swarup
Categories
Poetry
tHINKING
What is an RSS feed?
RSS Feed 
gatika.rediffiland.com/  
Wednesday 20 August, 2008
 00:11 | 25/Mar/2008 |  1 Comment(s)
  Add sangeeta swarup as Friend     Write to sangeeta swarup     Forward this link
AHAM (MAIN)

ये आसमां और मेरे अरमान
दूरी दोनो की एक जितनी संभव
जब-जब आसमां तक निगाह उठी
अरमानों का रेला सामने चला आता है.

ये तारे और मेरी चाहतें
दोनो की एक जितनी संख्या संभव
जब- जब तारे गिनने की कोशिश की
मेरी चाहतों का ढेर लग जाता है.

ये नदियाँ और मेरी कल्पनाएँ
दोनो का स्वभाव एक जैसा संभव
जब - जब लहरों को गिनना चाहा
मेरी कल्पना का समुद्र सामने आ जाता है.

तुम और मैं , मैं और तुम
एक जैसे संभव
जब भी तुम तक पहुँचने की कोशिश की
मेरा 'मैं ' मेरे सामने आ जाता है.

Category: Poetry | Permalink